सीहोर। डॉ.अम्बेडकर जयंती विशेषांक स्मारिका का भारत सरकार नई दिल्ली केन्द्रीय मंत्री दर्जा किशोर मकवाणा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष द्वारा विमोचन किया गया। पुस्तक के लेखक नरेन्द्र खंगराले जाटव दलित चिंतक का इस अवसर पर आयोग ने डॉ.बाबा साहेब अम्बेडकर की जीवनी के साथ-साथ उनके जीवन संघर्ष को प्रकाशित करने पर प्रसंशा व्यक्त की।
श्री खंगराले के द्वारा भोले-भाले मासूम दलितों की समस्याओं से भी आयोग को अवगत कराते हुए मांग की गई कि इन वर्गों की समस्याओं का आयोग शीघ्र निराकरण करें
स्मारिका विमोचन के अवसर पर प्रमुख रूप से दलित चिंतक नरेन्द्र खंगराले, पूर्व सहायक संचालक शिक्षक रविन्द्र बांगरे, माता रमाबाई सेना संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीमती गीता कांकरान, एआईसीसी, पीसीसी मेम्बर जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश, श्रीमती आरती नरेन्द्र खंगराले पूर्व पार्षद प्रदेश सचिव म.प्र.महिला कांग्रेस, डी.बी.बड़ोदिया जिलाध्यक्ष अजाक्स पेंशनर संघ जिला सीहोर, पूर्व सरपंच औंकार सिंह पेरवाल, ब्लाक अध्यक्ष सेवादल कांग्रेस सिद्दिकगंज, जाहीर यामीन आदि लोग आयोग के समक्ष दिल्ली में उपस्थित रहे।

0 Comments