शहर के चर्च मैदान पर जारी जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता डीएसवाईडब्लू ने सीहोर मिनी बाइज को 2-0 से हराया


सीहोर। स्वर्गीय कैलाश सारंग के स्मृति में दूसरे वर्ष भी जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शहर के चर्च ग्राउंड पर किया जा रहा है प्रतियोगिता के 11वीं दिन लीग मैच आयोजित किए गए थे। सोमवार को दो मैच खेले गए पहला मैच जूनियर वर्ग में सीहोर मिनी बॉयज-डीएसवाईडब्लू के मध्य खेला गया जिसमें डीएसवाईडब्लूू 2-0 से विजय रही डीएसवाईडब्लूू की तरफ से पूर्वंश ने एक गोल किया राज ने एक गोल किया सीनियर वर्ग सीहोर क्लब विरुद्ध सीहोर चिल्ड्रन के मध्य खेला गया जिसमें सीहोर क्लब 2-1 से विजय रही सीहोर क्लब की तरफ से पुष्प ने एक गोल किया ध्रुव ने एक गोल किया सीहोर चिल्ड्रन की तरफ से चित्रांश ने एक गोल किया।

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मैच खेले जाएंगे जिसमें पहला मैच जूनियर वर्ग में आरएसआई विरुद्ध सीहोर मिनी बॉयज के मध्य खेला जाएगा सीनियर वर्ग में सीहोर चिल्ड्रन विरुद्ध डीएसवाईडब्लूू के मध्य खेला जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अलावा मैदान पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। 


Post a Comment

0 Comments