प्राकृतिक खेती” विषय पर एक दिवसीय किसान संगोष्ठी आयोजित

 सीहोर, 19 जून, 2026   कृषि विभाग द्वारा जनकल्याण अभियान एवं आत्मा योजना के अंतर्गत सीहोर के आरएके कॉलेज में “प्राकृतिक खेती” विषय पर एक दिवसीय खरीफ कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों से अवगत कराना, रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के दुष्प्रभावों की जानकारी देना तथा पर्यावरण अनुकूल एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने हेतु प्रेरित करना था। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही किसानों को खरीफ मौसम में सोयाबीन की उन्नत खेती के लिए रेज्ड बेड फर्रो (Raised Bed Furrow) तकनीक से बुवाई करने के लाभ बताए गए।

     किसानों को गोबर, गोमूत्र, गुड़ एवं बेसन की सहायता से जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं अन्य जैविक कीट नियंत्रकों को तैयार करने की विधि समझाई गई और जीवमृत के लाभ के बारे में भी बताया गया। इसके साथ ही योजनाओं एवं तकनीकी सहायता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री मानसिंह, श्री जितेन्द्र सिंह गौर, डॉ. आई.एस. तोमर, कृषि उप संचालक श्री अशोक कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक श्री जी.एस. गाठिये, डॉ. डी.के. पपाती, सहायक संचालक श्री अनिल कुमार जाट, सहायक तकनीकी प्रबंधक सुश्री पल्लवी जैन सहित किसान उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments