सीहोर, 06 जून, 2026 कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने सभी राजस्व अधिकारियों को किसानों की फार्मर आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों के पास फार्मर आईडी होना आवश्यक है। इसकी प्राथमिकता को देखते हुए जिले के सभी पात्र किसानों की फार्मर आईडी समय-सीमा में बनाना सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने कहा है कि जिले में भ्रमण के दौरान यह देखा गया कि फॉर्मर आईडी बनाने का कार्य अपेक्षित गंभीरता से नहीं लिया जा रहा हैं। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों एवं पटवारियों को निर्देशित किया है कि फार्मर आईडी निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें। कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि यदि कार्य की गति में सुधार नही लाया गया तो संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। फार्मर आईडी नहीं होने से किसानों को योजनाओं का लाभ मिलने में कठिनाई हो सकती है। कलेक्टर ने सभी किसानों से अपील की है कि वह फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं।
0 Comments