सीहोर, 04 जून, 2026 आष्टा विकासखंड के ग्राम धबोटी में नल-जल योजना का कार्य पूर्ण होने के साथ ही ग्रामीणों को घरों में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल मिलना शुरू हो गया है। वर्षों से पेयजल के लिए हैंडपंपों और अन्य स्रोतों पर निर्भर रहने वाले ग्रामीणों के लिए यह योजना बड़ी राहत बनकर सामने आई है। अब गांव के लोगों को पानी के लिए अतिरिक्त श्रम और समय खर्च नहीं करना पड़ रहा है।
ग्राम धबोटी की कुल आबादी 2,258 है तथा यहां 350 परिवार निवास करते हैं। नल-जल योजना के अंतर्गत 345 घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं, जिसके माध्यम से परिवारों तक नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। योजना के सफल संचालन से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। नल से जल मिलने के बाद ग्रामीणों की दिनचर्या में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से महिलाओं को पानी भरने के लिए हैंडपंपों और अन्य जल स्रोतों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।
ग्रामवासियों का कहना है कि घर तक पानी पहुंचने से कॉफी सुविधा हो गई है। गर्मी के मौसम में भी पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होने से लोगों को राहत मिली है। इसके साथ ही बच्चों को भी पानी लाने के कार्य से मुक्ति मिली है, जिससे वे अपनी पढ़ाई और अन्य रचनात्मक गतिविधियों पर अधिक ध्यान दे पा रहे हैं। ग्राम धबोटी में नल-जल योजना का पूर्ण होना केवल एक निर्माण कार्य की सफलता नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन में आए सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।
.jpeg)
0 Comments