सोनकच्छ टोल के पास अमोनिया गैस टैंकर में रिसाव, प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा कलेक्टर-एसपी ने मौके पर पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा



सीहोर, 04 जून, 2026     सीहोर जिले में सोनकच्छ टोल प्लाजा के समीप अमोनिया गैस से भरे एक टैंकर में रिसाव होने की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस अमला तत्काल सक्रिय हो गया। सूचना पर कलेक्टर श्री बालागुरू के. एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

     दोराहा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टैंकर को सुरक्षित स्थान पर रुकवाकर क्षेत्र को सील कर दिया तथा यातायात को नियंत्रित किया। इस दौरान बताया गया कि अमोनिया गैस से भरा यह टैंकर कोटा से नागपुर जा रहा था।

   घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमों को भी मौके पर तैनात किया गया। विशेषज्ञों की निगरानी में रिसाव पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया, जिससे किसी भी प्रकार की बड़ी दुर्घटना की आशंका समाप्त हो गई। जिला प्रशासन की सतर्कता, सूझबूझ और तत्परता के चलते संभावित बड़ा हादसा टल गया।

Post a Comment

0 Comments