पार्षद नरेंद्र राजपूत ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लिया प्रतिदिन एक पेड़ लगाने का संकल्प वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. धर्मेंद्र राठौर कक्का की स्मृति में रोपा मोरछली का पौधा


सीहोर। ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान से प्रेरित होकर समाज सेवी नरेंद्र राजपूत ने पर्यावरण की रक्षा के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रेरणा से उन्होंने हर दिन एक पौधा लगाने और उसका पूरी तरह संरक्षण करने का दृढ़ संकल्प लिया है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन पांच मुख्य संकल्पों को केंद्र में रखा गया है :-

एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ पितरों के नाम, एक पेड़ प्रकृति के नाम

एक पेड़ पशु-पक्षियों के नाम, एक पेड़ आने वाले भविष्य के नाम

अपने इसी दैनिक संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज नरेंद्र राजपूत ने इंदिरा नगर छावनी श्मशान घाट परिसर का रुख किया। वहां उन्होंने क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता दिवंगत धर्मेंद्र राठौर 'कक्का' की पावन स्मृति में उनके नाम से मोरछली के पौधे का रोपण किया। इस दौरान उन्होंने पौधे को सुरक्षित रखने और उसकी नियमित देखरेख करने की जिम्मेदारी भी ली।सामूहिक जिम्मेदारी का आह्वान इस अवसर पर नरेंद्र राजपूत ने आम जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखना और उसका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा अगर हमें अपनी आने वाली पीढिय़ों को एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण सौंपना है, तो हमें आज ही आगे आना होगा। आइए, हम सब मिलकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और धरती को हरा-भरा बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

उनकी इस मुहिम को स्थानीय नागरिकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है और लोग इससे जुडऩे की प्रेरणा ले रहे हैं।


Post a Comment

0 Comments