सीहोर, 06 जून, 2026 प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 09 जून को सुबह 09 बजे से जिला अस्पताल में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सभी गर्भवती महिलाओं की जाँच तथा उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर एएनसी, पीएनसी जांच और उपचार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही जिन गर्भवती महिलाओं का पंजीयन नहीं हुआ है उनका पंजीयन भी किया जाएगा।
0 Comments