राष्ट्रीय स्तर पर बच्चों ने सीहोर का परचम लहराया, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन


सीहोर। अमरावती महाराष्ट्र में राष्ट्रीय अबेकस प्रतियोगिता में स्मार्ट किट अबेकस संस्था के बच्चों ने 4 मिनट में 100 सवालों को बिना कैलकुलेटर की सहायता से हल किया। प्रतियोगिता में मोक्ष गर्ग ने लेवल 6 में पहला स्थान प्राप्त किया, वेदांश रैकवार, रीशांत परमार, वरदान राठौर, अनीदीप बाटव, अक्षांश रैकवार ने भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। अब इनका आगामी दिनों में पुणे में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।

संस्था की संचालक श्रीमती शिखा बोरा ने बताया कि बच्चों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, यह वास्तव में एक बेहद शानदार और अविश्वसनीय उपलब्धि है, राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में मात्र 4 मिनट में 100 सवालों को बिना कैलकुलेटर की सहायता के हल करना, बच्चों की उत्कृष्ट मानसिक क्षमता और असाधारण एकाग्रता को दर्शाता है। वहीं वेदांश रैकवार रीशांत परमार वरदान राठौर अनीदीप बाटव, अक्षांश रैकवार 17 वीं राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया और सीहोर का नाम रोशन किया, अब यह बच्चे पुणे में होने वाली रात अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी सम्मिलित होंगे। संस्था के कुछ बच्चों ने ऑनलाइन एग्जाम देकर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें औने यादव, प्रथम रोहिला, तानिया अग्रवाल, दृष्टि चौधरी, अक्षिता चौधरी ने भी सीहोर में शहर का नाम रोशन किया।


Post a Comment

0 Comments