छात्रावास में प्रवेश के लिए एमपी टास्क पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून

 सीहोर, 26 जून, 2026     जिले में संचालित अनुसूचित जाति एवं जनजातीय वर्ग के छात्रावास और आश्रमों का MP TAASC मॉड्यूल के माध्यम से संचालन किया जा रहा है। शिक्षण सत्र 2026-27 में जो विद्यार्थी छात्रावास में प्रवेश लेना चाहते है, वे छात्रावास में प्रवेश के पहले अपना प्रोफाइल पंजीयन करा लें, बिना प्रोफाइल पंजीयन के छात्रावास में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

  पंजीयन के लिए वेबसाईट www.tribal.mp.gov.in पर जाकर नया हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण किया जा सकता है। विद्यार्थी जिस छात्रावास में प्रवेश लेना चाहते है उस छात्रावास से निःशुल्क आवेदन फार्म प्राप्त करें और पूर्ण भरा हुआ आवेदन फार्म आवश्यक दस्तावेजों के साथ (जैसे-जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी समग्र आईडी, आधार नंबर, प्रोफाइल पंजीयन, बैंक खाते की पासबुक, पिछली कक्षा की अंकसूची) छात्रावास में अधीक्षक के पास 30 जून 2026 तक जमा करा सकते है।

Post a Comment

0 Comments