नशा मुक्त भारत सप्ताह का हुआ शुभारंभ 17 से 26 जून तक जिलेभर में आयोजित होंगे नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम


सीहोर, 18 जून, 2026   सामाजिक न्याय विभाग द्वारा नशामुक्ति के उद्देश्य से जिले में 17 से 26 जून तक “नशा मुक्त भारत सप्ताह” आयोजित किया जा रहा है। इस सप्ताह के अंतर्गत जिलेभर में अनेक नशामुक्ति संबंधी जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सीहोर स्थित संकल्प नशामुक्ति केंद्र में इस विशेष सप्ताह का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

   इस सप्ताह के अंतर्गत जिले के स्कूल कॉलेजों में नशा मुक्ति पर निबंध, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही जनजागरूकता रैलियां, नुक्कड़ नाटक, नशा मुक्ति शपथ, ई-शपथ अभियान, युवाओं के लिए परामर्श सत्र एवं कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसी क्रम में 26 जून को मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर इस विशेष सप्ताह का समापन होगा। शुभारंभ अवसर पर सहायक संचालक श्री महेश यादव, आई एम अगेंस्ट टोबैको संस्था के प्रमुख श्री प्रदीप छाबड़ा, श्री अनुज शिवहरे, श्री सचिन गोस्वामी, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्रीमती दीपाली सोलंकी, श्रीमती प्रीति मौर्य, श्री मुकेश राय, श्री सावन गांगले, श्री नीरज यादव एवं श्री प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



 



Post a Comment

0 Comments