ग्राम पंचायतों में पौधारोपण कार्यक्रम एवं ग्राम सभाएं आयोजित


सीहोर, 06 जून, 2026   विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सीहोर जनपद पंचायत द्वारा ग्राम मोगराफूल, श्यामपुर सहित अनेक ग्राम पंचायतों में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम एवं ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत भवन, विद्यालय, आंगनवाड़ी केन्द्र, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

0 Comments