सीहोर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जो देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है तथा सदैव छात्र हितों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए कार्य करता है, एबीवीपी अध्यक्ष नीलू राठौर के नेतृत्व में शासकीय चन्द्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा। नीलू राठौर ने ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि पीजी कॉलेज में पदस्थ प्राध्यापक कैलाश टक्कर के विरुद्ध छात्रा से छेड़छाड़ किए जाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। यह मामला छात्राओं की सुरक्षा एवं महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से जुड़ा हुआ है, इस घटना को लेकर छात्र-छात्राओं में आक्रोश एवं असंतोष व्याप्त है।
एबीवीपी द्वारा मांग की गई है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक जांच कराई जावे एवं प्राध्यापक के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्रवाई एवं निलंबन की कार्यवाही सुनिश्चित की जावे। हम इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग करते है। परिषद का मानना है कि केवल ट्रांसफर करना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि आरोपों की निष्पक्ष जांच करते हुए कैलाश ठक्कर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाना चाहिए, ताकि जांच प्रभावित न हो तथा छात्राओं में सुरक्षा की भावना बनी रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से खुशहाल मोटवानी, चंचल राजपूत, पलक यादव, रिशिका पटेल, हिमांशु, नागेश, सौरभ, आयुष आदि उपस्थित रहे।

0 Comments