सीहोर, 15 जून, 2026 ग्राम पंचायत श्यामपुर एवं शाहगंज सहित जिले के सभी जनपदों में जनकल्याण शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को योजनाओं के प्रमाण पत्र प्रदान किए और शिविरों का निरीक्षण किया। श्यामपुर में आयोजित शिविर का जनपद सीईओ श्रीमती नमिता बघेल और तहसीलदार श्री श्याम चंदेले ने शुभारंभ किया और हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये।
शिविरों में विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। इसी प्रकार 16 जून को भी सभी जनपदों एवं नगरीय निकायों में शिविर लगाए जाएंगे।
.jpeg)
0 Comments