सीहोर। हर साल की तरह विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में ब्लड सेंटर जिला चिकित्सालय सीहोर द्वारा मनाया गया। इस मौके पर डिजीटल और सोशल माध्यम से रक्तदान करने की प्रेरणा देने वाले एक दर्जन से अधिक समाजसेवियों को सम्मान के साथ यहां पर सेंटर पर रक्तदान भी किया गया। इस मौके पर पूरे जिले में संचार माध्यम और स्वयं उपस्थित होकर प्रेरित करने वाले वरिष्ठ पत्रकार योगेश उपाध्याय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहाकि इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदाताओं को उनके निस्वार्थ योगदान के लिए धन्यवाद देना, सुरक्षित रक्त की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाना और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। हमारे शास्त्र कहते हैं कि परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं। जब किसी व्यक्ति का दुर्घटना, बीमारी, ऑपरेशन या प्रसव के समय अत्यधिक रक्त बह जाता है, तब उसे किसी धनवान व्यक्ति की नहीं, बल्कि एक रक्तदाता की आवश्यकता होती है। उस समय रक्त की एक-एक बूंद किसी के लिए जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर बन जाती है। रक्तदान केवल रक्त देना नहीं है, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देना है। दुनिया में बहुत से दान हैं, अन्नदान, वस्त्रदान, विद्यादान, लेकिन रक्तदान ऐसा दान है जो सीधे किसी की धड़कनों को चलाए रखता है।
इस उपलक्ष्य ब्लड सेंटर में जिला चिकित्सालय के तत्वाधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया सांथ ही नियमित रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. यश सक्सेना पैथालाजिस्ट एवं प्रभारी ब्लड सेंटर द्वारा उपस्थित सभी लोगों से नियमिति रक्तदान एवं रक्तदान हेतु जागरूकता की शपथ दिलाकर कार्यक्रम की शूरूआत की गई सांथ लोगों को रक्तदान करने हेतु जागरूक किया गया। रक्तदान शिविर में लगभग 50 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। साथ ही नियमिति डोनरों का सम्मान सर्टिफिकेट एवं मोमेन्टो देकर किया गया सम्मान पाने वालों में वरिष्ठ पत्रकार योगेश उपाध्याय, नवीन सोनी, आकाश राठोर, गोविन्द चोपरा, संतोष शाक्य, रवि ठकराल, शुभम ठकराल, महक ठकराल, सक्षम ठकराल, हिमांशी अस्नानी, नितिन सोनी, प्रियांशी सोनी, स्लोक शिवहरे, सचिन सूर्यवंशी, शाहिल मनशूरी, सतनाम सिंह दुआ, मुफद्दल फकरी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ब्लड सेंटर से डॉ. यश सक्सेना, निर्मल कचनेरिया, अम्बर मालवीय, मनोज दीक्षित मामा, जितेन्द्र डाबरिया, दानिश मन्सूरी, अंशू आर्य. राज ठाकुर का सहयोग रहा।

0 Comments