सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर खिलाड़ियों को मंच देने के लिए हर साल की तरह इस साल भी स्व. कैलाश सारंग की स्मृति में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। लगातार दूसरे वर्ष भी यहां पर 12 टीमों के मध्य मुकाबले खेले जा रहे है। शनिवार को प्रतियोगिता को जूनियर वर्ग में आरएसआई-एमजी क्लब का प्रथम मैच खेला जाएगा। इसके अलावा शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में सीहोर बाइज ने सीहोर मिनी बाइज को 3-2 से हराया।
प्रतियोगिता के 18 वे दिन दिन लीग मैच आयोजित किया जा रहे हैं सीहोर बाइज और सीहोर मिनी बाइज के मध्य मैच खेला गया जिसमें सीहोर बाइज 3-2 से विजय रहा, सीहोर बाइज की तरफ से अल्तमश ने 2 गोल किए आदित्य ने 1 गोल किया सीहोर मिनी बाइज की तरफ से अराफात-राज ने 1-1 गोल किया।
आज कथा वाचक पंडित राघव मिश्रा करेंगे उत्साहवर्धन
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शनिवार की शाम को जूनियर वर्ग में आरएसआई-एमजी और सीनियर वर्ग के मध्य मुकाबले खेले जाऐंगे। इस मौके पर कथा वाचक पंडित राघव मिश्रा के द्वारा यहां पर प्रशिक्षण और प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।


0 Comments