कॉलेज की फीस दो किस्तों में जमा कर सकते हैं विद्यार्थी

सीहोर, 13 जून, 2026   सीहोर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्य डॉ रोहिताश्व कुमार शर्मा ने शैक्षणिक सत्र 2026-2027 में कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का शिक्षण शुल्क दो किस्तों में जमा कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि छात्र-छात्राओं पर आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने बताया कि एमपी ऑनलाइन काउंटर्स पर विद्यार्थियों को आनलाइन माध्यम से एक साथ पूर्ण शुल्क जमा करने के लिये कहा जा रहा है, जिससे विद्यार्थी असमंजस में पड़ रहे हैं। विद्यार्थी दो किस्तों में अपनी फीस जमा कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments