सीहोर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत शनिवार को सीहोर नगर के 39 श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन हेतु रवाना हुए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने सभी श्रद्धालुओं का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालु 18 जून को दर्शन उपरांत वापस सीहोर लौटेंगे।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना वरिष्ठ नागरिकों एवं श्रद्धालुओं के लिए एक अत्यंत जनकल्याणकारी योजना है। इस योजना के माध्यम से ऐसे लोग भी देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर पा रहे हैं, जिनकी वर्षों से यह इच्छा थी। प्रदेश सरकार आमजन की आस्था और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए निरंतर जनहितकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होंने सभी यात्रियों की सुरक्षित यात्रा एवं माता रानी से सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं उनके परिजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने प्रदेश सरकार एवं नगर पालिका परिषद का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पार्षद अर्जुन राठौर,राजेश माझी आशीष गहलोत नरेंद्र राजपूत कमलेश राठौर कमलेश कुशवाहा एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


0 Comments