सीहोर। जिले के नजदीकी सेवनिया गांव के बबलू मेवाड़ा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिसके बाद पीडि़त और ग्रामीणों ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
बब्लू मेवाड़ा पिता जसमत का आरोप है कि हमारी निजी जमीन में से सरपंच राजेश विश्वकर्मा और उसका भाई विनोद विश्वकर्मा रास्ता मांग रहे है। सरपंच, सरपंच के भाई का कहना है कि हम इस पर रोड बनाएंगे। जब हमने मना किया तो हमें मारने की धमकी देने लगे थे और मेरे खिलाफ मेरे खेत से नहीं निकलने देने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा दी। जब मंडी थाने से फोन आया कि आप थाने आ जाओ तो मैं मेरे पिताजी और भाई के साथ मंडी थाने पहुंचा। जब मैं घर वापस आ रहा था तो पिताजी और भाई दुकान पर चले गए थे। मुझे अकेला देख सरपंच का भाई विनोद विश्वकर्मा और उसका साथी जिसे मेैं जानता नहीं हूं ने मेरे साथ मारपीट की। इसके बाद मैंने अपने पिताजी और भाईयों और ग्रामीणों को मेरे साथ मारपीट होने की सूचना दी। जिसके बाद मेरे परिजन और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी सोनाक्षी सक्सेना जी से मिले। उन्होंने हमारी सुनवाई कर तुरंत मंडी टीआई को एसपी कार्यालय बुलाया। जिसके बाद मंडी टीआई की जगह एक पुलिसकर्मी आए तो एसपी मैडम ने कहा मैंने टीआई को बुलाया था आप टीआई को ही भेजिए। इसके बाद मंडी टीआई स्वयं एसपी ऑफिस पहुंचे और बब्लू मेवाड़ा का मेडिकल करवाया। इस बीच आरोपी बब्लू मेवाड़ा को फोन कर रहा था तभी पीडि़त बब्लू मेवाड़ा ने एसपी ऑफिस के बाहर टीआई के सामने आरोपी का फोन उठाया तो उसने काट दिया। इसके बाद टीआई मेडिकल के लिए बब्लू को जिला अस्पताल ले गए जहां उनका मेडिकल करवाया गया। इसके बाद थाने ले जाकर शिकायत दर्ज करवाई। बड़ी संख्या में थाने पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

0 Comments