सीहोर। आगामी मुहर्रम पर्व की तैयारियों को लेकर दूल्हा बादशाह दरगाह परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न अखाड़ों, ताजिया कमेटियों के उस्ताद, खलीफा, समाज के वरिष्ठजन एवं मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में मुहर्रम पर्व की तैयारियों, अखाड़ों एवं ताजियों की व्यवस्थाओं तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सभी समाजजनों ने सर्वसम्मति से आज़म लाला को मुहर्रम त्योहार कमेटी, सीहोर का अध्यक्ष मनोनीत किया। उनके मनोनयन पर उपस्थित लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
अध्यक्ष मनोनीत होने के पश्चात आज़म लाला का उपस्थित समाजजनों एवं कमेटी के सदस्यों द्वारा पगड़ी बांधकर एवं फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। वहीं कमेटी में रफीक भाई (मछली पुल) एवं बिट्टू खां को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में संरक्षक के रूप में अफजल पठान, मुन्ना भाई साइकिल वाले, दिनेश कुमार मिश्रा, बजरिया वाले रफीक उस्ताद, जमशेद पहलवान, अनु चौधरी, अतहर अहमद एवं साजिद पठान उपस्थित रहे। वहीं मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष अंसार पठान, एजाज भाई, शब्बू पहलवान, माजिद भाई, रवि पांडे, अमन लाला, रफीक भाई उस्ताद (मोहम्मदी अखाड़ा), मोहम्मद नेता ताहिर, चुम्मा भाई ताजिए वाले, हाशिम बाबा दरगाह खादिम, अबरार भाई ताजिए वाले, अमान खान, रोहन राजपूत, सकेत शर्मा, अब्दुल्ला मियां, जैद पठान, अरमान पठान एवं शकील तूफानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
इसके अलावा कस्बे एवं छावनी क्षेत्र के सभी प्रमुख अखाड़ों के उस्ताद, खलीफा एवं ताजिया कमेटियों के प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया और मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष आज़म लाला ने सभी वरिष्ठजनों, उस्तादों, खलीफाओं एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर मुहर्रम पर्व की व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने का प्रयास करेंगे तथा समाज के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

0 Comments