सीहोर। वर्तमान समय में जहां व्यक्ति अपनी उलझनों को सुलझाने में लगा है वहीं सीहोर का एक ग्रुप ऐसा भी है जो सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए नि:स्वार्थ कार्य कर रहा है। यह समूह अपने चैनल मीठी मालवी के द्वारा कई ऐसे शॉर्ट वीडियो, पैरोडी और नॉन पैरोडी गीत बना चुका हे जो समाज को जाग्रत करने का एक प्रयास है। इस स्थानीय चैनल के द्वारा मतदान जागरूकता, पौधा रोपण, स्टॉप पॉल्यूशन, हेलमेट लगाओ जान बचाओ आदि कई कंटेंट पर शॉर्ट वीडियो बनाए गए हैं। कचरे को कचरा गाड़ी में हो डालो, पर भी पैरोडी गीत मीठी मालवी चैनल द्वारा बनाया गया है जो काफी चर्चित रहा। समूह के अध्यक्ष डॉ विजेंद्र जायसवाल ने बताया कि आगे भी हम सामाजिक सरोकार से संबंधी वीडियो बनाने का प्रयास करेंगे । हमारी पूरी टीम ही समाज हित में कार्य करने के लिए हमेशा तैयार रहती है। डॉ हरीश पथिक ने बताया कि स्टॉप पॉल्यूशन शीर्षक से बनी शॉर्ट फिल्म काफी चर्चित हुई और इस फिल्म को एल के इंटरनेशन शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल कोच्चि केरल में पार्टिसिपेशन का अवसर प्राप्त हुआ। मीठी मालवी गु्रप एल.के. फिल्म का आभारी है। स्टॉप पॉल्यूशन में काम करने वाले कलाकारों में नितिन सोनी, हरिओम शर्मा, हरिओम परमार, डॉ विजेंद्र, लक्ष्मण चौकसे, कैलाश चौहान, गोविंद लोवानिया, आशीष जोशी और डॉ हरीश पथिक हैं। डॉ हरीश पथिक ने बताया कि हमारी टीम अन्य कई कंटेंट्स पर कार्य कर रही है। आगामी समय में इन कॉन्टेंट को मूर्त रूप प्रदान किया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि स्थानीय फिल्म कलाकार लक्ष्मण चौकसे लगभग 50 फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुके है। इनकी इसी कार्यकुशलता को दृष्टिगत रखते हुए एल.के.इन्टरनेशनल शॉर्ट फिल्म द्वारा इन्हें सम्मानित किया गया है।

0 Comments