सीहोर। खेत में जबरन रास्ता बनाने का आरोप मंगलवार को जनसुनवाई में पहुुंचकर महिला फरियादी के द्वारा लगाया गया है। पीडि़त परिवार ने सभी सरकारी दफतरों में सबूतों के साथ अर्जी लगाई है लेकिन कोई सुनने को तैयार नही है। सीवन नदी के किनारे से निकले पुराने सरकारी रास्ते को जानबूझकर बंद कर दिया गया है।
कलेक्ट्रेट पहुंची वृद्धा कमला कुशवाह ने बताया कि पुराने सरकारी रास्ते को बंद कर अवंतिपुरा खसरा नं. 35/3 की कृषि भूमि से रास्ता निकाने की कोशिश की जा रही है। खेत में मुर्म चूरी डलवा कर पक्का बनवाया जा रहा है। जबकी राजस्व न्यायालय ने 9/1/2/1 पर रास्ता बनाने के निर्देश पारित किया है यह भूमि जगदीश कुशवाहा की है। फरियादी कमला बाई की फसलों को भी दबंगों के द्वारा काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

0 Comments