श्यामपुर ग्राम पंचायत में 15 जून को आयोजित होगा जनकल्याण शिविर

सीहोर, 14 जून, 2026   कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले की सभी तहसीलों एवं जनपदों में 15 और 16 को जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिले के सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में आयोजित होने वाले इन शिविरों का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। 15 जून को सीहोर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत श्यामपुर में और 16 जून को ग्राम पंचायत लसूड़िया परिहार में प्रात: 11 बजे शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    उल्लेखनीय है कि इन जनकल्याण शिविरों में विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उनका पंजीयन किया जाएगा तथा पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। शिविरों में शासन की प्रमुख हितग्राहीमूलक योजनाओं के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत व्यक्तिगत एवं पारिवारिक शौचालयों के लिए भी आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments