सीहोर। राष्ट्रीय अस्मिता जागरण न्यास, मध्यप्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक अनिल पालीवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 4 अक्टूबर को सीहोर में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों का एक भव्य समागम समारोह अनुभवों का मिलन 2026' आयोजित किया जाएगा।
इस सामाजिक आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त राज्य परिवहन निगम के अधिकारी गोपाल दास सोनी को कार्यक्रम संयोजक और शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त लोकेश्वर तिवारी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के पास अनुभवों का वह अमूल्य खजाना है, जो देश की भावी पीढ़ी में सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्र प्रथम का भाव जगाने का उत्तम कार्य कर सकता है। इसी पावन उद्देश्य को लेकर आयोजित हो रहे इस समागम में जिले भर के सेवानिवृत्त शासकीय सेवक एकत्रित होकर अपने समृद्ध अनुभवों को राष्ट्र कार्य में लगाने का सामूहिक संकल्प लेंगे। न्यास ने सभी वरिष्ठ जनों से इस गरिमामयी कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
0 Comments