सीहोर। अखिल भारतीय क्षत्रिय चंद्रवंशी खाती समाज द्वारा आगामी चल समारोह को भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं समाजसेवियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर समाज की एकता, संगठन और सामाजिक उत्थान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।। समिति के संस्थापक डॉ. अजय सिंह पटेल ने सर्व सहमति से अध्यक्ष सागर वर्मा एवं कार्यकारी अध्यक्ष अनिरुद्ध वर्मा चल समारोह प्रभारी पम्पू वर्मा सोनू खाती पहलवान को नियुक्त किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थापक डॉक्टर अजय पटेल ने कहा कि आगामी चल समारोह को समाज की एकता, संस्कृति और गौरव का प्रतीक बनाते हुए ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
समाज के मार्गदर्शन के रूप में करण सिंह वर्मा मंत्री, मध्य प्रदेश शासन, सेलेन्द्र पटेल पूर्व विधायक रमेशचंद्र मुकाती, रघुनाथ वर्मा, नानूलाल कसानिया, करणसिंह वर्मा, शंकरलाल पटेल अमलाहा रामप्रकाश चौधरी, ओमप्रकाश मुनीम, रमेश वर्मा, पहलाद पटेल खड़ी, मदनलाल, बलराम पटेल, द्वारका प्रसाद वर्मा, महेंद्र वर्मा, कांताप्रसाद वर्मा एवं सुनील उपलावदिया सरपंच को मार्गदर्शन मंडल में शामिल किया गया ।
समिति में निम्न वर्मा, देवेंद्र वर्मा, मोहन वर्मा, आशीष पटेल, अखलेश वर्मा, संदीप पटेल, दीपक वर्मा, मोहित वर्मा, सुनील वर्मा, मनोज वर्मा एवं प्रवीण पटेल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आशीष चौधरी आष्टा, प्रमोद वर्मा (सीहोर), महेंद्र वर्मा श्यामपुर, विकास वर्मा दोराहा अंकित चौहान रेहटी एवं आशीष मुकाती इछावर को क्षेत्रवार चल समारोह प्रभारी नियुक्त किया गया । समिति के महामंत्री के रूप में तिलक खाती, हरिश चौधरी, दीपेश वर्मा, विकास वर्मा, धर्मेंद्र उर्फ सिंटू, सचिन भैया, नेपाल वर्मा, नितिन पटेल एवं कृष्ण वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। जबकि सोनू खाती पहलवान को चल समारोह का सह-प्रभारी बनाया गया है।
बैठक में बड़ी संख्या में समाज के युवा शामिल हुए। समिति में आयुष वर्मा, अंशुल वर्मा, पियुष वर्मा, देवराज वर्मा, अमित वर्मा, लंकेश पटेल, सुमित वर्मा, अतुल वर्मा, निखिल वर्मा, आदित्य वर्मा, कपिल वर्मा, अभिषेक वर्मा, अनुराग वर्मा, सोनू वर्मा, कृष्णा वर्मा, मोहित वर्मा, रवि वर्मा, हरिओम वर्मा, पंकज वर्मा, प्रतीक चौधरी, सुमित पटेल, कुंदन वर्मा, प्रतीक वर्मा, तरुण वर्मा, शिवम वर्मा, जितेंद्र वर्मा, सुनील वर्मा, गोपाल वर्मा, नितिन वर्मा, संदीप चौधरी, अरविंद वर्मा, रोहित चौधरी, राहुल वर्मा, नितिन उपलावदिया, जितेंद्र चौधरी एवं पुलकित पटेल सहित अनेक युवाओं को सदस्य बनाया गया।
बैठक में उपस्थित समाजजनों ने संकल्प लिया कि आगामी चल समारोह को समाज की एकता, संस्कृति और गौरव का प्रतीक बनाते हुए ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। वरिष्ठजनों ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया तथा नवगठित समिति को शुभकामनाएँ दीं।

0 Comments