सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर पीपीसीए के सहयोग से विमला देवी राय इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 250 से अधिक खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें तीन श्रेणी है। सीनियर टीम, जूनियर टीम और सब जूनियर टीम, रविवार को सीनियर टीम में गणेश टायर और कृष्णा टायर के मध्य 40-40 ओवर का फाइनल मैच खेला जाएगा। इसके अलावा जूनियर टीम में टीम मानसी और यामनी के मध्य 25-25 ओवर का फाइनल मैच खेला जाएगा।
खिलाड़ियों को मंच देने के लिए विमला देवी राय इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय, सचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा और मनोज दीक्षित मामा के मार्गदर्शन में पीपीसीए के कोच आदर्श राय, अतुल त्रिवेदी, विकास सास्ता, आशीष मेवाड़ा, हितेश केसरिया और दीपक तोमर आदि शामिल है।
छह टीम को मध्य शुक्रवार को खेले गए मैच
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को विमला देवी राय सब जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में आठ साल से 13 साल की आयु वर्ग के करीब 100 से अधिक बालक-बालिकाओं के मध्य आधा दर्जन टीमों को शामिल कर मैचों का आयोजन किया गया। इसमें टीम परी, टीम अंजनी, टीम प्रियांशी, हिमानी और पूर्वी टीम को शामिल किया गया था। इन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पीपीसीए अकादमी आने वाले खिलाड़ियों की प्रतिभाओं का तराशने का है। अब शनिवार को लीग का अंतिम चरण खेला जाएगा। इसके पश्चात फाइनल मैच खेला जाएगा।

0 Comments