सीहोर। आर्य वीर दल मध्यप्रदेश एवं विदर्भ द्वारा आयोजित 10 दिवसीय प्रांतीय चरित्र निर्माण एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर का शनिवार 16 मई से सीहोर में विधिवत शुभारंभ हो गया। शिविर का शुभारंभ आर्य वीर दल के ध्वज फहराने एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। शिविर में मध्यप्रदेश एवं विदर्भ क्षेत्र से सैकड़ों आर्य वीरों ने भाग लिया।
यह प्रशिक्षण शिविर सीहोर स्थित सेंटमेरी आवासीय स्कूल, गल्ला मंडी, मंडी थाने के पास आयोजित किया जा रहा है। शिविर 25 मई 2026 तक संचालित होगा।
शिविर के उद्घाटन अवसर पर सार्वदेशिक आर्य वीर दल के प्रधान संचालक आचार्य नंदकिशोर शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही विशेष अतिथि के रूप में सीहोर नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर थे।उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान समय में युवाओं को शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से जागरूक एवं संस्कारित बनाने की आवश्यकता है। अनुशासन, चरित्र निर्माण और राष्ट्रभक्ति ही सशक्त समाज की आधारशिला है।
शिविर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे युवाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन स्थल पर वैदिक संस्कृति, देशभक्ति और अनुशासन का वातावरण देखने को मिला। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को व्यायाम, योग, आसन, प्राणायाम, शारीरिक प्रशिक्षण, यज्ञ-हवन, बौद्धिक सत्र एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े प्रशिक्षण दिए जाएंगे।
आयोजन समिति आर्य समाज गंज सीहोर, भारत विकास परिषद के अनुसार शिविर का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रसेवा, संस्कार, अनुशासन एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता विकसित करना है। प्रतिदिन सुबह 4 बजे दिनचर्या प्रारंभ होती हे। जिसमें योग, आसन, प्राणायाम, शारीरिक क्रियाएं, वैदिक यज्ञ, हवन एवं बौद्धिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
शिविर संरक्षक अखलेश राय, विधायक स्वदेश राय, नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर, विशेष सहयोग में पंडित शैलेश तिवारी, मनीष तिवारी, आर्य समाज प्रधान नरेश आर्य,
आर्य समाज मंत्री एवं भारत विकास परिषद अध्यक्ष रितेश राठौर ,एवं आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रहित की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर के शुभारंभ के अवसर पर, आर्य वीर दल मप्र विदर्भ संचालक भेरू सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष दारा सिंह आर्य, आर्य वीर दल सीहोर जिला संचालक संदीप आर्य, विजय राठौर एवं बड़ी संख्या में आर्य समाज , आर्य वीर दल, भारत विकास परिषद के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अभिभावक उपस्थित रहे। जानकारी आर्य वीर दल के अधिष्ठाता रमेश आर्य के द्वारा दी गई।


0 Comments