कुंभ,मीन और मेष राशि पर शनिदेव की साढ़ेसाती सिंह और धनु राशि पर शनि ढैय्या का है प्रभाव आज मनाया जायेगा भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव शनिश्चरी अमावस्या व वट सावित्री पूजा का सयोंग


सीहोर। शनि मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वर्कसाप रोड जनता कॉलोनी गल्ला मंडी स्थित शनि मंदिर,शेरपुर इंदौर भोपाल हाईवे और ढेकिया स्थित पहाड़ी सहित सीवन नदी मंहिला घाट पर स्थित भगवान शनिदेव के मंदिरों में शनिपूजन के कार्यक्रम होंगे।शनिदेव का जन्मोत्सव हवन पूजन, तेल अभिषेक कर मनाया जायेगा भगवान सूर्यदेव उनके पिता और छाया माता के वह पुत्र है l 

भगवान शनिदेव का जन्म ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष अमावस्या को हुआ है l आज यह संयोग भरणी नक्षत्र में शनिश् भगवान शंकर से आशीर्वाद अनुसार शनिदेव तीनो लोको के प्राणियों के जीवन में उनके किये गये कर्मो के आधार पर फल प्रदान करते है 

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वर्तमान में कुंभ, मीन और मेष राशि पर शनिदेव की साढ़ेसाती चल रही है। मेष राशि पर प्रथम चरण, मीन राशि पर द्वितीय चरण और कुंभ राशि पर अंतिम चरण का प्रभाव है , जबकि सिंह और धनु राशि पर शनि ढैय्या का प्रभाव है l श्रद्धालुओं को भगवान शनिदेव जन्मोत्सव पर आज शिवशक्ति, हनुमानजी और शनिदेव की विशेष पूजा अर्चना लाभप्रद है l भगवान शनि मंत्र जाप, हवन पूजन,छायादान करना चाहिये और सरसों तेल, तिलतेल से अभिषेक कर कालीउड़द, कालेतिल,काला कपड़ा, इमरती, नीले फूल भेंट करना चाहिये l गरीब जरूरतमंदो को अन्न, वस्त्र, छाता, देना चाहिये। पीपल व शमी वृक्ष के पास दीपक लगाना चाहिये। 

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार आज रुद्राभिषेक, हनुमान चालीसा, शनि चालीसा, दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिये। शनि जन्मोत्स‌व पर शनिश्चरी अमावस्या व वट सावित्री पूजा का विशेष संयोग भी रहेगा l इस दिन महिलायें अखंड सौभाग्य के लिए वट सावित्री पूजा करेंगी l


Post a Comment

0 Comments