सीहोर। लूनिया चौराहा स्थित कृषक सेवा केंद्र में रविवार को उन्नत कृषि को लेकर किसान कृषि संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषक समर्थ एग्री क्लिनिक सेंटर के डायरेक्टर सुरेश दांगी सम्मिलित हुए।
संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने नियमित मिट्टी परीक्षण कराने और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर मौसम अनुसार कृषि करने की बात कही। कृषि विभाग के द्वारा संचालित किए जा रहे किसान रथ से लाभ उठाने की अपील भी किसानों से की। कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रा कूपन से चयनित किसानों को कृषक समर्थ एग्री किलिनिक सेंटर के डायरेक्टर सुरेश दांगी की विशेष उपस्थिति में किसानों का फूल मालाओं से स्वागत कर पुरस्कृत किया गया।
कृषि स्पर्धा में सात जिलो के किसानो ने चार माह बाद प्रथम पुरस्कार के रूप में ग्राम बिछया निवासी राजेंद्र राजपूत को इलेक्ट्रिक बाइक प्रदान की गई। दूसरी पुरस्कार के रूप में बिलकिसगंज के किसान रोमिल सिंह को झटका मशीन और तीसरे पुरस्कार के रूप में खातेगांव के किसान संजू को इंडेक्सन प्रदान किया गया। किसी प्रकार अनेक किसानों को सातवां पुरस्कार के रूप में दिवार घड़ियां भेंट की गई। बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

0 Comments