आर्यवीर दल का निकला विशाल पथसंचलन, कल होगा शिविर का भव्य समापन।





सीहोर। सेंट मैरी आवासीय स्कूल में भारत विकास परिषद एवं आर्य समाज गंज सीहोर के सहयोग से आयोजित युवाओं के चरित्र निर्माण एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर का विशाल पदसंचलन निकाला गया। पथसंचलन आवासीय स्कूल भोपाल नाके से प्रारंभ हुआ तथा इंग्लिश पूरा मार्ग से होते हुए कोतवाली चौराहा पान चौराहा से गुजरते हुए संचलन का समापन लीसा टाकीज चौराहे पर हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में आर्य समाज एवं भारत विकास परिषद के सदस्य तथा नगर के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए शिविर में युवाओं ने दस दिनों तक कुंगफू, कराटे, लाठी, तलवार संचालन, योग, प्राणायाम एवं विभिन्न प्रकार के व्यायामों का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया।




शिविर का भव्य समापन कल मुख्य अतिथि अखलेश राय के मुख्य आतिथ्य में होगा। विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार रघुवर दयालजी गोहिया उपस्थित रहेंगे। वहीं मध्यभारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान प्रकाश जी आर्य एवं मंत्री अतुल जी वर्मा भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

आर्य समाज के मंत्री एवं भारत विकास परिषद के जिला अध्यक्ष आर्य रितेश ने जानकारी देते हुए बताया कि समापन समारोह में आर्यवीरों द्वारा शिविर में सीखी गई विभिन्न विद्याओं का प्रदर्शन मुख्य अतिथियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों के समक्ष किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आर्यवीरों को पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।

समारोह का शुभारंभ वैदिक हवन के साथ होगा। इसके पश्चात स्वल्पाहार आयोजित किया जाएगा तथा बाद में आर्यवीरों का आकर्षक प्रदर्शन प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर स्वल्पाहार एवं भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई है। भारत विकास परिषद एवं आर्य समाज गंज सीहोर ने सभी नागरिकों से समापन कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है



Post a Comment

0 Comments