भैरूंदा एसडीएम ने नर्मदा बाबरी नाव घाट का किया निरीक्षण ठेकेदार को नाव संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का कढ़ाई से पालन करने के दिए निर्देश


सीहोर, 01 मई, 2026     गत दिवस जबलपुर जिले के बरगी में नर्मदा नदी पर हुए क्रूज़ हादसे को दृष्टिगत रखते हुए भैरूंदा एसडीएम श्री सुधीर कुशवाह ने भैरूंदा के नर्मदा बाबरी नाव घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नर्मदा नदी में नाव संचालन के संबंध में ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि नाव संचालन के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नाव में निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों का न बैठाया जाए तथा सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई जाए।

 उन्होंने यह भी कहा कि नाव संचालन से पहले नाव की तकनीकी जांच नियमित रूप से की जाए तथा अनुभवी नाविकों द्वारा ही नाव चलाई जाए। घाट पर चेतावनी संकेतक, सुरक्षा बैरिकेडिंग एवं आवश्यक सूचना पट्ट लगाए जाए, ताकि यात्रियों को संभावित जोखिमों के प्रति जागरूक किया जा सके। एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments