सीहोर, 01 मई, 2026 कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में अनेक जल संरक्षण एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम मे बुधनी नगर परिषद द्वारा जल के अपव्यय को रोकने और नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं ने घर-घर पहुंचकर नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया
0 Comments