सीहोर का बाल विहार मैदान जो की शहर के मध्य में स्थित है और यह हॉकी खेल के लिए प्रसिद्ध रहा है और इस मैदान में दादा शिवलाल चौहान जो कि हॉकी को कोच रहे उनकी आत्मा बसती है, राष्ट्रिय हॉकी खिलाड़ी एवं खेल प्रमोटर प्रदीप चावड़ा ने बताया कि कई दिनों से मांग थी कि इस बाल विहार का नाम दादा भाई शिवलाल चौहान के नाम से किया जाए इसी के तहत सोशल मीडिया पर आग्रह किया और नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर को अवगत करवाया फिर बाद में सभी खेल संघो से जुड़े लोगों ने एवं खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाला आवेदन नगर पालिका अध्यक्ष को सौंपा गया और उन्होंने तुरंत ही उस आवेदन पर संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका परिषद की बैठक भिजवा दिया गया
और बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा इस दिन नगर पालिका परिषद में पूरे समर्थन के साथ दादा भाई शिवलाल चौहान के नाम की सहमति बन गई और शुक्रवार से बाल विहार का नाम अब दादा शिवलाल चौहान के नाम से जाना जाएगा खेल प्रमोटर प्रदीप चावड़ा ने बताया कि इस इस मैदान का नाम दादा भाई शिवलाल चौहान हेतु कई सालों से संघर्ष चल रहा था और यह भी बताया कि 2004 में दादा शिवलाल सिंह चौहान से वादा किया था की बाल विहार का नाम आपके नाम से होगा
यह बात 2004 से ही मन में थी कि बाल विहार मैदान का नाम दादा शिवलाल चौहान के नाम से होना चाहिए उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर एवं पूरी परिषद का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया है साथ ही साथ इस निर्णय से सभी खिलाड़ियों में वह खेल संघ में हर्ष की लहर दौड़ गई ।।
प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में राजाराम कसौटियां,बड़े भाई मनोज कनौजिया,डॉक्टर अनीस खान, प्रदीप चावड़ा ,अनिल चौहान, नंदकिशोर मालवीय, अत्ताउल्लाह खान, एहसान उल्ला खान हामिद उल्ला खान, कलीम अहमद, चंद्रशेखर डगर, गुड्डू गोहर, नरेंद्र डागर, कलीम खान, रफतल्लाह खान, ललिता सेनी, अशोक ध्यान, जुबेदा खान, संजय यादव, संदीप चंदेले,हेमंत चंदेले, यश राज चौहान, संजय शाक्य,नरेंद्र डगर, चंद्रशेखर डागर, अनिल चौहान, अशोक ध्यान, चंदू मियां बाबू भाई इम्तियाज भाई इश्तियाक,रफत उल्ला खान,भाई जावेद खान, अशोक खरे, बाबू डगर, कलीम अहमद,फैसल खान,शकील खान,शाहिद खान,कलीम खान,असलम खान,राकेश मालवीय,गिरीश मालवीय,महेश मिस्त्री, बाबर अली, शावर खान संजय यादव, सीमा शर्मा, एहसान उल्ला खान,विजय खरे, इरफान लाला,राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, विनेश चौहान,संदीप चंदेल, हेमंत चंदेल राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, संजय शाक्य राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, जुबेदा खान राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं कोच,पूजा शर्मा,ज्योति राठौर, ज्योति गौर,शालिनी,राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, गुड्डू गोहर गुड्डा भाई ,सीवन पुत्र मुकेश राय,प्रकाश यादव,वैभव राठौर,जगदीश वर्मा, लक्ष्मण चौकसे,नवीन जायसवाल,कनीराम मालवीय,कैलाश चव्हाण, आदि ने हर्ष व्यक्त किया है ।


0 Comments