सीहोर l हजरत दूल्हा बादशाह बाबा की दरगाह पर पहली बार तीन दिनों तक लंगर चलेगा। कवि सम्मेलन और मुशायरा के बाद रूहानी इबादती कव्वालियों का मुकाबला होगा। सर्वधर्म हिंदू मुस्लिम एकता उर्स कमेटी 5 से 7 मई तक 58 वा उर्स आयोजित करेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय और विशेष अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन बल्ली, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ रवि सोलंकी,भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय और समाजसेवी मुनव्वर कौसर हेंगे।
हजरत दूल्हा बादशाह बाबा दरगाह कमेटी अध्यक्ष रिजवान पठान और उर्स कमेटी अध्यक्ष नौशाद खान ने संयुक्त रूप से बताया कि मंगलवार 5 मई की शाम 4 बजे भाजपा नेता मनोज शर्मा के मुख्य अतिथिय में कोतवाली चौराहे से बैंड बाजा के साथ चादर जुलूस शुरू किया जाएगा।
चादर जुलूस पान चौराहा, बड़ा बाजार लिसा टॉकीज चौराहा से तहसील चौराहा होते हुए दरगाह पर पहुंचेगा और यहां पर भंवरलाल दादा के द्वारा बाबा को चादर चढ़ाई जाएगी इसके बाद मिलाद शरीफ होगा रात को मुशायरा और कवि सम्मेलन होगा जिसमें कवि शायर चांद खा, दिनेश भोपाली, आसिफ अंसारी अजीम देवासी जुबेर तन्हा, उवैस राईन, इंसाफ सिरोजी, राहुल राठौर, मदन तनहाई, मुबाशिर भोपाली,अफसर राईन, निजामत नईम, गुलरेज देवासी कविता और शायरी पेश करेंगे।
बुधवार 6 मई की रात बाबा के दरबार में हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल सादिक ताज, अंसार अली फैज अली साबरी और 7 मई गुरुवार की रात मशहूर कव्वाल हलीम ताज जबलपुर और कासिम साबरी कव्वाल सीहोर अपने कलाम पेश करेंगे। हजरत दुल्ला बादशाह बाबा की दरगाह पर तीनों दिनो तक नफीस बाबा अपनी टीम के साथ सूफी के रूप में मौजूद रहेंगे।
उर्स को लेकर दरगाह परिसर को सजाया जा रहा है दरगाह से तहसील चौराहा और फैक्ट्री चौराहा तक बिजली की झालर लगाई जाएगी। सीहोर जिला सहित भोपाल राजगढ़ रायसेन देवास हरदा गुना अशोकनगर होशंगाबाद से भी बड़ी तादात में हजरात उर्स में शामिल होंगे।

0 Comments