अधिवेशन में प्रदेश भर से पहुंचे मात्र 100 से 150 दिव्यांग भाई बहन



सीहोर। दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद संपूर्ण भारत शाखा सीहोर का अधिवेशन क्रिसेंट रिसोर्ट सीहोर में हुआ। जिसमें प्रदेश भर से मात्र 80 से 100 दिव्यांग भाई बहन उपस्थित हुए। संगठन में कई लोगों की उपेक्षा की जा रही थी। जिससे यहां स्थिति निर्मित हुईं। प्रदेश प्रभारी कमलेश राठौर ने बताया कि सीहोर में संगठन खड़ा करने वाली उमा चौरसिया जी की आंखों में आंसू आ गए। जबकि यदि पूरा कार्यक्रम का श्रेय गुलाब मेवाड़ा और सुखविंदर दांगी ले गए। आष्टा के लखन विश्वकर्मा ने बताया कि जिला अध्यक्ष सुखविंदर 4 माह से आष्टा नहीं आए । मैंने उनसे मदद का बोला तो उन्होंने बोला कल फोन लगाना उन्होंने मदद नहीं ki हमे बुलाते हैं और वो नहीं आते गुलाब सिंह और सुखविंदर ने दानदाता से 25 मशीन ली शादी के एक कार्यक्रम में 15 सिलाई मशीन वितरित की थी। वाकी अधिवेशन में बोला था वो भी नहीं मिली। आयोजन में शामिल मुकेश यादव ने कहा दानदाता संगठन के खाते में पैसे नहीं डाले बल्कि सभी दिव्यांगों की मदद करे। दिव्यांग अभी भी घर से नहीं निकल रहा। संगठन को इस और ध्यान देना होगा। दानदाताओं को भी सभी लोगों की मदद करनी पड़ेगी तब तो लोग संगठन से जुड़ेंगे। एक या विशेष की मदद न होकर सबकी तरफ ध्यान देना होगा। मुकेश यादव, उमा चौरसिया ने कहा कि संगठन में चैनल बनवाने का काम सुखविंदर ने नहीं किया।


Post a Comment

0 Comments