दिन शुक्रवार को खेल संघ एवं सभी खेलो के खिलाड़ी नगर पालिका परिषद सीहोर पर पहुंचे जहां उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर को आवेदन सौंपा और उन्होंने तुंरत ही आश्वासन दिया और नगर पालिका परिषद की बैठक में उसे पारित करने का आदेश दिया
राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और खेल प्रमोटर प्रदीप चावड़ा ने बताया कि दादा भाई शिवलाल सिंह चौहान ने अपने जीवन काल में 70 सालों तक राष्ट्रीय खेल हॉकी की निस्वार्थ सेवा की थी अपने प्रशिक्षण के दौरान कई खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर दिलाया वर्तमान में इनके द्वारा प्रशिक्षित सैकड़ों खिलाड़ी खेल एवं अन्य विभागों में पदस्थ हैं
चावड़ा ने बताया कि दादा भाई 2 बजे अपनी टूटी सी साइकल लेकर मैदान पर पहुंच जाया करते थे अनेकों हॉकी कैरियल में दबाकर ।
साथ में एक पॉलीथिन में खिलाड़ियों की डाइट का सामान हुआ करता था जो उनकी स्वयं की पेंशन के पैसे से खरीदते थे। ऐसी निस्वार्थ भावना कुछ विरले लोगों में ही होती है उनमें से दादा भाई एक थे। यह भी बताया कि 2004 में उनसे वादा किया था कि इस ग्राउंड का नाम दादा भाई शिवलाल सिंह चौहान के नाम पर होगा और दिन शुक्रवार को वह दिन भी आ गया जब उनके नाम की भी घोषणा हो गई अब उनके नाम का बड़ा सा बोर्ड भी होगा और सीहोर की पहचान हॉकी फिर से मैदान पर लहराएगी ।
खेल प्रमोटर प्रदीप चावड़ा ने बताया की 2023 में दादा भाई को मरणोपरांत मेजर ध्यानचंद लाइफ टाइम अवार्ड से नवाजा गया और यह अवार्ड दादा भाई के पोते यशराज चौहान भतीजे विनेश चौहान भांजे हॉकी खिलाड़ी संदीप चंदेले ने ग्रहण किया।
इस अवसर नगर पालिका परिषद में प्रदीप चावड़ा, मनोज कन्नौजिया मुकेश राय जगदीश वर्मा सोनू विश्वकर्मा राजकुमार संदीप चंदेले कुलदीप तोमर जतिन पारोचे लक्ष्मण जी भैरवे धर्मेंद्र नरवरे अनिल चौहान विनेश चौहान वैभव राठौर यशराज चौहान भविष्य मालवीय कैलाश चव्हाण प्रकाश यादव अशोक चौहान अंश राज चौहान राजकुमार सूर्यवंशी सहित कई खिलाड़ी उपस्थित थे सभी ने इस निर्णय हर्ष जताया।

0 Comments