सीहोर बाइज ने सीहोर क्लब को 2-0 से हराया


सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर खेली जा रही ब्लाक स्तरीय जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार की शाम को एक मैच सीहोर बाइज और सीहोर क्लब के मध्य खेला गया। इस मैच में सीहोर बाइज ने 2-0 से जीत हासिल की।

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि चर्च मैदान पर 85 दिवसीय निशुल्क फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें करीब 100 से अधिक जूनियर खिलाड़ी शामिल है। जिनको यहां पर एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया के मार्गदर्शन में आधा दर्जन से अधिक कोचों के द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं शुक्रवार को एक मैच खेला गया। इस मैच में सीहोर बाइज ने सीहोर क्लब को 2-0 से हराया। सीहोर बाइज की ओर से युवराज और आर्थव ने एक-एक गोल किया। 


Post a Comment

0 Comments