प्रगणकों ने केवल 08 दिन मे पूरा किया जनगणना कार्य, तहसीलदार ने किया सम्मानित सीहोर नगर तहसील ग्रामीण चार्ज अंतर्गत शत-प्रतिशत पूरा हुआ प्रथम चरण का कार्य घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य कर रहे हैं प्रगणक कलेक्टर ने नागरिकों से की जनगणना में सहयोग की अपील


सीहोर, 08 मई, 2026   कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सीहोर तहसील ग्रामीण चार्ज में कार्यरत 02 प्रगणकों श्री विनोद कुमार त्यागी और श्री रूपसिंह वर्मा ने उत्कृष्ट कार्य कुशलता का परिचय देते हुए मात्र 08 दिनों में ही में ही अपने कार्यक्षेत्र में मकान सूचीकरण का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर एक सराहनीय उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस प्रतिबद्धता, परिश्रम और कार्य के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए तहसीलदार डॉ अमित सिंह द्वारा उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

सीहोर नगर तहसील ग्रामीण चार्ज अंतर्गत शत-प्रतिशत पूरा हुआ कार्य

   इसके साथ ही तहसीलदार डॉ अमित सिंह ने बताया कि सीहोर नगर तहसील ग्रामीण चार्ज अंतर्गत भी जनगणना के प्रथम चरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो गया है। इस उपलब्धि के लिए प्रगणक श्री धीरज एवं सुपरवाइजर श्री बृजेश शर्मा को सम्मानित किया गया। इन प्रगणकों द्वारा कम समय में शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति न केवल अन्य प्रगणकों के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि यदि जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य किया जाए तो निर्धारित समयसीमा के भीतर उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

कलेक्टर ने नागरिकों से की जनगणना में सहयोग की अपील

  जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य 01 मई से 30 मई तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य कर रहे हैं और निर्धारित प्रपत्रों में परिवारों की आवश्यक जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रगणकों को सही जानकारी दें और जनगणना में सहयोग करें। उन्होंने कहा है कि जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़े शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, संसाधनों के समुचित वितरण एवं विकास योजनाओं की बेहतर योजना निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Post a Comment

0 Comments