चर्च मैदान पर जारी ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता सीहोर चिल्ड्रन ने डीएसवायडब्ल्यू को 2-0 से हराया


सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में करीब 150 से अधिक खिलाड़ियों के लिए निशुल्क फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में इंटरनेशनल फुटबाल खिलाड़ियों के अलावा सीनियर खिलाड़ियों के द्वारा यहां पर खेल की बारीकियों से अवगत किया जा रहा है।

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि गुरुवार को ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत डीएसवायडब्ल्यू फुटबाल टीम और सीहोर चिल्ड्रन के मध्य मैच खेला गया। इस मैच में सीहोर चिल्ड्रन ने 2-0 से शानदार जीत हासिल की। इस मैच में सीहोर चिल्ड्रन की ओर से अराफत और चित्रांश ने 1-1 गोल किया। 


Post a Comment

0 Comments