सीहोर। अनसुचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग अल्प संख्यक समुदाय के प्रतिनिधि मण्डल एवं प्रतिष्ठित वकिलों एवं पैशे से प्रतिष्ठित डॉक्टरों द्वारा सीहोर जिला मुख्यालय स्थित अदालत रोड पर डॉक्टर अम्बेडकर जी के उपवन में संविधान निर्माता परमपूज्य डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर से की गई, जो सामाजिक न्याय और सम्मान का प्रतीक है। जहाँ गवालियर हाईकोर्ट परिसर में डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा लगाने के मामले में जातिगत मानसिकता के कारण कुछ वकिलों द्वारा विरोध किया जा रहा है, जिसमें संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं दूसरी ओर दलित पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक समूदाय तथा सीहोर शहर के प्रतिष्ठित वकिलों द्वारा प्रतिमा स्थापित की मांग सीहोर में जोर पकड़ती दिखाई दे रही है, जिसे लेकर नपाध्रूक्ष प्रिंस विकास राठौर को ज्ञापन भेजकर शीघ्र प्रतिमा लगाने की मांग की गई है। प्रतिमा लगाने की मांग करने वालों में प्रमुख रूप से पैशे से प्रतिष्ठित डॉ.अनीस खान, अनुसूचित जाति जन जाति पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण परिषद के प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र खंगराले जाटव दलित चिंतक, प्रीतम दयाल चौरसिया प्रदेश महामंत्री म.प्र.पि.वर्ग कांग्रेस, कुतुबुद्दीन शेख प्रदेश अध्यक्ष दलित मुस्लिम महासंघ, श्रवण वास्तवार प्रतिष्ठित वकील, रामचरण दसलानिया अध्यक्ष, दयाराम गवाटिया सचिव श्री सूर्यवंशी समाजिक विकास समिति जिला सीहोर, सन्नी जाटव अध्यक्ष जिला सीहोर जाटव समाज कल्याण संगठन, तत्कालीन पार्षद आरती नरेन्द्र खंगराले, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, वरिष्ठ एडवोकेट विजय सक्सेना, अनुज श्रीवास्तव, शंकर खरे, संजय पटेल, मनीष राठौर, जांगड़ा समाज प्रतिनिधि राजकुमार चौधरी शासकीय ठैकेदार, शेलेन्द्र धनवारे, डी.पी.आर्य, धन्नालाल परचौले, पन्नालाल खंगराले, महेश राठौर, कमलकिशोर जाटव, घनश्याम जाटव, दीपक सोनकर, मदन मालवीय पूर्व प्राचार्य, पूर्व सरपंच नन्दकिशोर मालवीय, राहुल कचनेरिया, टीटू कचनेरिया, नरेन्द्र बनवैया, नारायण सिंह परिहार, जयराम जाटव, बद्रीलाल दसवंत, विनीत बनवैया आदि लोग प्रमुख है।

0 Comments