सीहोर, 22 मई 2026 सीहोर जिले में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिसके कारण जल स्तर नीचे हो रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग द्वारा ग्रामवासियों को पेयजल उपलब्ध कराने हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए स्थापित कंट्रोल रूम में अभी तक कुल 584 शिकायते प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 531 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है।
सीहोर जिले में 1017 ग्रामों में से 499 ग्रामों में नलजल योजना के माध्यम से तथा शेष ग्रामों में 7748 हैण्डपम्पों एवं निजी स्त्रोतों द्वारा जल आपूर्ति की जा रही है। अभी तक 259 हैण्डपम्पों में 930 मीटर राइजर पाइप बढाकर हैण्डपम्प चालू किये गये है तथा 43 हैण्डपम्पों में सिंगलफेस मोटर पम्प स्थापित कर पेयजल व्यवस्था की गई है।
इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा 20 नलकूपों की सफाई का कार्य भी कराया गया है। विभाग द्वारा 332 एकल नलजल प्रदाय योजनाये स्वीकृत हुई है, जिनमें से 317 योजनाये पूर्ण हो चुकी है तथा 15 योजनाओं में कार्य प्रगतिरत है, जो 01 माह में पूर्ण हो जायेगी।

0 Comments