सीहोर, 22 मई, 2026 सीहोर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में 23 मई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक मानसरोवर मेडिकल कॉलेज एवं हास्पिटल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श, बीपी, शुगर, ईसीजी जांच, निशुल्क दवा वितरण आदि स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। आमजन इस शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
0 Comments