सीहोर, 15 मई 2026 कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने और घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए आष्टा में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री मृगी अग्रवाल और नायब तहसीलदार श्री संदीप गौर द्वारा विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग पाए जाने पर 03 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
0 Comments