बच्चियों की सुरक्षा एवं पोक्सो अधिनियम पर हुआ विशेष कार्यक्रम बच्चियों की सुरक्षा के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का लिया गया संकल्प


सीहोर, 30 मई, 2026 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार महिलाओं और बच्चियों के ख़िलाफ़ अपराधों को रोकने तथा समाज में सुरक्षा और संवेदनशीलता का माहौल बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला पुलिस एवं एनजीओ युवा विकास मंडल के के साथ जिला पंचायत सभाकक्ष में जागृति योजना के अंतर्गत पोक्सो अधिनियम के संवेदीकरण हेतु स्टेकहोल्डर वर्कशॉप का आयोजन किया गया | कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों , कर्मचारियो और सामाजिक प्रतिनिधियों ने भाग लेकर बच्चियों की सुरक्षा के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया| 


कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं न्यायाधीश श्रीमती स्वप्नश्री सिंह और महिला सुरक्षा शाखा की उप पुलिस अधीक्षक पूजा शर्मा द्वारा किया गया | 


कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने पोक्सो अधिनियम और कानूनी अधिकारों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि हर बच्चा सुरक्षित वातावरण पाने का अधिकार रखता है। उन्होंने तहसील न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक निशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह पाने हेतु विधिक सेवा संस्थाओं की संरचना एवं प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिए गए। 


जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने ग्रामीण और जिला स्तर पर विभागीय सहयोग की भूमिका बताते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का सही लाभ जरूरतमंद बच्चियो और महिलाओं तक पहुंचाना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है | 


कार्यशाला में उप पुलिस अधीक्षक सुश्री पूजा शर्मा ने पुलिस द्वारा अपनाई जाने वाली प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। 


युवा विकास मंडल संस्था के सीईओ राजेंद्र सिंह मेवाड़ा ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी विभागों के बीच मजबूत समन्वय और संवेदनशील सोच की आवश्यकता है | उन्होंने कहा कि जब समस्त संबंधित विभाग एक मंच पर मिलकर काम करेंगे , तभी सुरक्षित समाज का निर्माण संभव हो सकेगा | 


साइबर सेल के सुशील कुमार साल्वे ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय एवं एजाज खान ने मानसिक स्वास्थ्य पर सत्र लिया |

Post a Comment

0 Comments