सीहोर, 24 मई, 2026 मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संभागायुक्तों एवं कलेक्टर्स की बैठक आयोजित कर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल उपलब्धता, जल स्रोतों की स्थिति, टैंकर व्यवस्था, हैंडपंपों के संधारण तथा जलापूर्ति संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष चर्चा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
मुख्य सचिव श्री जैन ने निर्देश दिए कि आमजन को किसी भी प्रकार की पेयजल समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी अधिकारी निरंतर मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि जहां जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है, वहां तत्काल वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही पेयजल योजनाओं का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य समय पर पूर्ण किए जाएं। सीहोर कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री बालागुरू के., जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव, पीएचई विभाग के कार्यपालन मंत्री श्री प्रदीप सक्सेना, जल निगम के महाप्रबंधक श्री मोहम्मद जैनुल, नगर पालिका सीएमओ श्री सुधीर कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। बैठक के पश्चात कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने जिले में पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और अभावग्रस्त क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
.jpeg)
0 Comments