आज देश के समक्ष चरित्र का सबसे बड़ा संकट है। व्यक्तिगत सामाजिक एवं राष्ट्रीय चरित्र के पतन से आप सभी सुपरिचित हैं। अतः देश धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए देश के नवयुवकों को संस्कारित कर उन्हें शारीरिक आध्यात्मिक और सामाजिक उन्नति से युक्त करने तथा अध्यात्म और देशभक्ति के भावों से उद्बुद्ध कर उन्हें चरित्रवान सुयोग्य नागरिक बनाने के लिए आर्मी दल के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते रहते हैं
इसी क्रम में आज १६ से सेंट मेरी आवासीय स्कूल गल्ला मंडी मंडी थाने के पास 15 से 25 वर्ष एवं छठवीं कक्षा उत्तीर्ण बालकों के लिए निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है
इस संबंध में भारत विकास परिषद सीहोर के अध्यक्ष रितेश राठौर जी द्वारा जानकारी दी गई की युक्तेश्वर का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर जी के द्वारा किया जाएगा। यह शिविर 16 में से 25 में तक आयोजित होगा।
0 Comments