प्रमुख पेंशन एसोसिएशन जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आज पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण हेतु बनाई जायेगी रणनिती


सीहोर। प्रमुख पेंशन एसोसिएशन के सीहोर जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल राठौर ने बताया कि जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आज दिनांक 17 मई 2026, दिन रविवार को स्थानीय संजय टाकिज के पीछे पं.राममूर्ति शर्मा के निवास पर दिन के 12 बजे आयोजित की गई है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप प्रमुख पेंशन एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्याम जोशी इन्दौर एवं उप प्रांत अध्यक्ष एल.एन.कैलाशिया भोपाल उपस्थित रहेगें। बैठक में पेंशनरों से सम्बंधित समस्याओं के निराकरण हेत रणनीति तैयार की जावेगी। समस्त पेंशनरों से अपील की गई है कि अधिक अधिक संख्या उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से सम्बंधित आवेदन भी साथ लेकर आवें। अपील करने वालों में प्रमुख रूप से श्री के.एल.बैरागी, डॉ.साधुराम शर्मा, पं.राममूर्ति शर्मा, हरिओम शर्मा दाऊ, सुन्दरलाल राठौर आदि शामिल हैं।



Post a Comment

0 Comments