अभिषेक मालवीय बने आम आदमी पार्टी के सीहोर जिला सोशल मीडिया प्रभारी


सीहोर। आम आदमी पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश सोशल मीडिया विंग के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। पार्टी ने युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ता अभिषेक मालवीय को सीहोर जिले का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।

नियुक्ति पर अभिषेक मालवीय ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल (पूर्व मुख्यमंत्री, दिल्ली) एवं मध्यप्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर (पूर्व कानून मंत्री, दिल्ली सरकार) के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी द्वारा इतना बड़ा दायित्व सौंपना उनके लिए गर्व, सम्मान और प्रेरणा की बात है।


अभिषेक मालवीय कहा कि उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि संगठन उन पर इतना बड़ा विश्वास जताएगा। यह जिम्मेदारी उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से जनता तक पहुँचाने का अवसर है।


उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी मेहनत, ईमानदारी और सक्रियता के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन को मजबूत करने एवं पार्टी की आवाज को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।


Post a Comment

0 Comments