सीहोर, 20 मई 2026 मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष श्री कांकर ने सीहोर में नान के कार्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों की बैठक आयोजित कर उपार्जन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले के देव वेयरहाउस एवं अन्य उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपार्जन केंद्रो पर सुचारू रूप से चल रहे उपार्जन कार्य को लेकर उन्होंने संतुष्टि व्यक्त ही। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों को उपलब्ध सुविधाएं, तौल व्यवस्था, अनाज भंडारण एवं भुगतान प्रक्रिया देखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
0 Comments