सीहोर। स्थानीय अनुसूचित जाति बाहुल्य वार्ड क्रं. 11 के संत रविदास मंदिर पर सीहोर जाटव समाज कल्याण संगठन के अध्यक्ष मनोज फरेला के मुख्य आतिथ्य तथा नरेन्द्र खंगराले की अध्यक्षता एवं सन्नी जाटव के विशेष अतिथ्य में जाटव समाज के बीच बैठक का आयोजन रखा गया। जिसमें नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर के करकलो से आज दिनांक 31 मई 2026, दिन रविवार को शाम 6 बजे स्थानीय डॉ.अम्बेडकर उपवन टाउन हॉल कलेक्ट्रेट व अदालत रोड पर डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण होने जा रहा है। जिसमें आमंत्रण कार्ड वितरण कर वार्ड क्रं. 11 सहित सीहोर जिले व मध्य प्रदेश के डॉ.अम्बेडकर अनुआई व नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। अपील करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद आरती नरेन्द्र खंगराले, वरिष्ठ समाजसेवी धर्मप्रकाश आर्य, पन्नालाल खंगराले, रमेश जाटव बैंक, धन्नालाल परचौले, नारायण परिहार, जयराम जाटव, नरेन्द्र बनवईया, कमलकिशोर जाटव, रामचरण दसलानिया, शुभम कचनैरिया, हेमन्त भारती, चरण खंगराले, अभय अहिरवार, कपिल पुरविया, दयाराम गवाटिया, शैलेन्द्र धनवारे, अनिल आर्य, धर्मेन्द्र दिवान, वीरू जावट, चंचल महोबिया, बैगु मंगरोलिया, राहुल जाटव, शशांक दिवान, जितेन्द्र महोबिया, उमेश मंगरोलिया, रूपेश परसैया, टीटू कचनेरिया, सौरभ दिवान, भोला कचनेरिया, जितेन्द्र महोबिया आदि शामिल हैं।

0 Comments